September 23, 2026 00:43:38
चंडीगढ़ में अकाली दल के कैंडिडेट ने टिकट लौटाया: लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार, पार्टी भी छोड़ी; बोले- मे

चंडीगढ़ में अकाली दल के कैंडिडेट ने टिकट लौटाया: लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार, पार्टी भी छोड़ी; बोले- मेरे पास फंड नहीं

May6,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर बादल को अपना टिकट लौटा दिया। बुटेरला ने आरोप लगाया है कि चुनाव लड़ने से पहले पार्टी के सामने मांग रखी थी कि चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल पहली बार चुनाव लड़ रहा है। इसलिए चंडीगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए सीनियर नेताओं की जरूरत पड़ेगी, लेकिन पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज भी 13 सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। 14वीं सीट को वह भूल गए हैं। हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के प्रधान और नगर निगम में पार्टी के इकलौता पार्षद हैं। हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि उनके साथ-साथ चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयों के प्रधानों ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। बुटेरला ने कहा कि मैं एक गरीब किसान का बेटा हूं। मैं अकेले चुनाव नहीं लड़ सकता। मुझे पार्टी फंड की जरूरत थी, लेकिन पार्टी की तरफ से मुझे फंड नहीं दिया गया। मैंने 3 बार अपने दम पर चुनाव लड़कर नगर निगम के पार्षद का चुनाव जीता है। मेरे पिता नहीं है। मैंने सुखबीर सिंह बादल को कहा था कि आप ही मेरे पिता हैं, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।

Akali-Dal-Candidate-Returned-Ticket-In-Chandigarh-Refused-To-Contest-Lok-Sabha-Elections-Also-Left-The-Party-Said-I-Dont-Have-Funds

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं