मोगा। मोगा के गांव रतिया में आज किसान यूनियन एकता उगराहा की ओर से क्षेत्र फरीदकोट से बीजेपी के उमीदवार हंस राज हंस का काले झंडे दिखाकर जमकर विरोध और नारेबाजी की गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था। वहीं जानकारी देते हुए किसान अगू बालौर सिंह ने कहा के भारती जनता पार्टी की ओर से किसानों के साथ धोखा किया गया है। जिस के चलते अभी भी किसान वीर बार्डर पर बैठे हुए हैं। किसानों में एक किसान वीर की जान भी चली गई। हमने बीजेपी का बायकॉट किया हुआ है। अभी बीबी परनीत कौर के विरोध समय हमारे एक साथी की धक्का लगाने से मौत हो गई। हम किसी भी कीमत पर बीजेपी के उमीदवार को वोट नहीं डालेंगे और अगर कोई भी उमीदवार किसी भी गांव में वोट मांगने जाएगा तो हम सब इसी तरह से इनका विरोध करेंगे।
Protest-Against-Bjp-Candidate-Hansraj-Hans-In-Moga-Bharatiya-Kisan-Union-Ekta-Showed-Black-Flags-Banned-Entry-In-Villages