संगरुर। संगरूर के गांव लड्डा में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखपाल खैहरा की चुनावी जनसभा में उस समय झडप हो गई। जब महंत गांव के सरपंच मिट्ठू खैहरा की शिकायत करने खैहरा की चुनावी सभा में पहुंचे तो वहां मौजूद सरपंच व उसके साथियों ने महंतों को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। मंगलवार दोपहर को संगरूर के गांव लड्डा में सुखपाल खैहरा की सभा रखी थी, जहां जब खैहरा संबोधित कर रहे थे तो सिमरन पटियाला की अगुआई में महंत खैहरा के पास सरपंच की शिकायत करने पहुंचे ओर जैसे ही महंतो ने तालियां बजा सरपंच मिट्ठू का विरोध करना शुरू किया तो सरपंच मिट्ठू व उसके साथियों ने महंतों की पिटाई शुरू कर दी जिसके बाद चुनावी सभा झडप में बदल गयी। पटियाला की सिमरन महंत ने बताया कि गांव के सरपंच मिट्ठू ने उनके साथ लाखों की ठगी की है अर उससे वह काफी खफ़ा हैं। इसकी शिकायत करने वह आज खैहरा के पास पहुंचे थे की वह सरपंच को मुंह ना लगाए इसने हमारे साथ ठगी की है तो तैश में आकर सरपंच न उसके साथियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। सिमरन महंत ने सरपंच पर आरोप लगाते कहा कि सरपंच व उसके साथियों ने उनकी पिटाई करते उनकी गाडी तोड़ दी ओर कपडे तक फाड़ डाले। हमने भागकर अपनी जान बचायी। महंत ने सभा में हुई झडप में गांव के सरपंच मिट्ठू खेडा व उसके साथियों पर पर्चा दर्ज कर कार्रवाई करने की सरकार व पुलिस ने गुहार गयी है। सिमरन ने बताया कि पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है
Ruckus-In-Khairas-Election-Meeting-In-Sangrur-People-Clashed-With-The-Mahants-Who-Arrived-After-Complaining-About-The-Sarpanch-Beaten-And-Driven-Out-Of-The-Village