September 23, 2026 00:43:58
60 वर्षीय बुजुर्ग ने लुटेरे को पकड़ा:मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, 3 किमी तक किया पीछा, गली में शोर

60 वर्षीय बुजुर्ग ने लुटेरे को पकड़ा:मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, 3 किमी तक किया पीछा, गली में शोर मचाकर पकड़ा

May7,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना | स्पेयर पार्ट का काम करने वाले करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार को फिल्मी स्टाइल में लुटेरे को पकड़ा। बुजुर्ग की हिम्मत को दाद देनी होगी कि मोबाइल झपटने की घटना के बाद लुटेरों का लगातार पीछा किया और फिर रास्ते में सड़क पर गिरने के बाद गलियों में दौड़ते हुए लुटेरे को काबू किया। नई आबादी के रहने वाले पंडित गोबिंद शर्मा की इस दलेरी ने लुटेरे को अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया। गोबिंद पंडित शर्मा के अनुसार वे अपनी स्कूटी इलेक्ट्रॉनिक बजाज नंबर पीबी-26जे-7531 पर सवार होकर सतकरतार मार्केट मलेरकोटला रोड खन्ना को जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो नौजवान आए। जिन्होंने उन्हें रोक कर चकोही को जाने वाला रास्ता पूछा। जब वह रास्ता बताने लगे तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके सफारी सूट की ऊपर वाली जेब में हाथ डाला और मोबाइल झपटकर निकाल लिया। मोबाइल छीनने के बाद लुटेरे बाइक पर खन्ना खुर्द की तरफ बढ़ गए। दोनों लुटेरे बाइक पर थे तो पीछे ही गोबिंद पंडित शर्मा ने अपनी स्कूटी लगाकर पीछा किया। साथ ही गोबिंद शर्मा शोर मचाते रहे। इसी दौरान लुटेरे खन्ना खुर्द वाली सड़क मुड़े। बुजुर्ग ने पीछा करना नहीं छोड़ा। इसी बीच लुटेरे सड़क पर कीचड़ के चलते स्लिप होकर गिर गए। जिसके बाद बाइक स्टार्ट नहीं हुई। तो ऐसे ही बाइक लेकर लुटेरे दौड़ने लगे। एक लुटेरा बाइक को धक्का लगाने लगा। कीचड़ में गोबिंद शर्मा भी गिर गए थे। लेकिन उन्होंने तभी लुटेरों के पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। लुटेरे ने मोबाइल फेंक दिया। फिर भी बुजुर्ग उनके पीछे दौड़ते रहे। आगे गांव में काफी घर थे तो बुजुर्ग का शोर सुनकर लोग बाहर आ गए। गांव की गलियों में लुटेरों का पीछा किया गया। लुटेरे बाइक फेंक भाग निकले। तभी एक व्यक्ति ने एक लुटेरे को अपनी बाइक ले जाने का झांसा देते पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया। मामले में सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोबिंद पंडित शर्मा की शिकायत पर गुरजिंदर सिंह निवासी अजनेर तथा साहिल निवासी नजदीक सिविल अस्पताल खन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरजिंदर सिंह को काबू कर लिया गया है। साहिल की तलाश जारी है।

60-Year-Old-Man-Caught-The-Robber-The-Crooks-Were-Running-Away-After-Snatching-The-Mobile-Chased-For-3-Km-Caught-After-Making-Noise-In-The-Street



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं