September 24, 2026 02:39:05
   ब्रेकिंग न्यूज - हरियाणा के निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, कभी भी गिर सकती है भाजपा की सरकार,

ब्रेकिंग न्यूज - हरियाणा के निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, कभी भी गिर सकती है भाजपा की सरकार, पूर्व सीएम बोले- राष्ट्रपति शासन लागू हो

May7,2024 | Enews Team | Haryana

हरियाणा। हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को भाजपा से मोह भंग होने के कारण कांग्रेस का बाहर से समर्थन करने का ऐलान किया। इसके साथ ही तीनों विधायकों ने राज्यपाल के नाम पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से भाजपा को दिया समर्थन भी वापस ले लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अल्पमत में आ गई है, इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करके तुरंत विधानसभा चुनाव करवाने चाहिए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान, पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर ने बीजेपी से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को समर्थन वापसी का पत्र भी भेजा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायकों ने यह फैसला लिया है। सही समय पर लिया गया उनका सही फैसला रंग जरूर लाएगा। लोकसभा और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। जेजेपी और निर्दलीयों के समर्थन वापसी के बाद अब बीजेपी सरकार बहुमत खो चुकी है। इसलिए हरियाणा में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करके विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। निर्दलीय विधायकों ने कहा कि जनता बीजेपी को आजमा चुकी है। अब बीजेपी को अवसर देने का कोई औचित्य नहीं बनता, क्योंकि इस सरकार में हर वर्ग बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी से दुखी है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, सरपंच, नंबरदार समेत हर वर्ग आज आंदोलनरत है। सरकार में रहते हुए उन्होंने अलग-अलग मौकों पर बीजेपी को चेताने का काम किया, लेकिन बीजेपी ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी। अब जनता की उम्मीद सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस से है। हरियाणा समेत पूरे देश में कांग्रेस के इंडिया गठबंधन की लहर है। गठबंधन को जितवाने के लिए वो तीनों अपनी भागीदारी निभाएंगे और बीजेपी की हार सुनिश्चित करेंगे।

Breaking-News-Independent-Mlas-Of-Haryana-Resigned-Bjp-Government-Can-Fall-Any-Time-Former-Cm-Said-Presidents-Rule-Should-Be-Imposed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं