September 24, 2026 02:38:40
इंस्टाग्राम को लेकर दंपती के सिर फूटे: पत्नी बोली- मेरे अकाउंट से रिश्तेदारों से अश्लील बात करता था,

इंस्टाग्राम को लेकर दंपती के सिर फूटे: पत्नी बोली- मेरे अकाउंट से रिश्तेदारों से अश्लील बात करता था, पति बोला- सबूत दिखाए

May8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| मंगलवार रात को मॉडल टाउन इलाके में हंगामा हो गया। एक घर में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने पर उतर आए। झगड़े में पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को चोट आई। वहीं, उसका पति और सास घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में थाना मॉडल टाउन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में पता चला है कि इस झगड़े की शुरुआत करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम के कारण हुई थी। अब पुलिस जांच कर रही है। महिला हरविंदर कौर ने बताया कि उसकी मॉडल टाउन निवासी सूरज ग्रेवाल से करीब 3 साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उसका पति उसे मायके छोड़ गया। उस समय हरविंदर 3 माह की प्रेग्नेंट थी। तब से वह मायके में ही है। उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में पहले से ही एक केस किया हुआ है। महिला की शिकायत है कि उसका पति अक्सर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल कर उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अश्लील बातें करता था। इसका पता चलते ही दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। हरविंदर ने बताया कि वह बीते मंगलवार की शाम अपनी ससुराल में पति से बात करने गई थी। उसके साथ उसकी डेढ़ साल की बेटी और करीब 15 साल एक लड़की पड़ोसी की थी। वहां उसके पति और सास ने उससे और उसकी बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी। हरविंदर का आरोप है कि उसके पति ने डंडे से उसे पीटा। झगड़े में उसकी छाती और सिर पर गहरी चोटें आईं। वहीं, बच्ची के दांत टूट गए हैं। आस-पास के लोगों ने खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, दूसरी तरफ घायल हरविंदर के पति सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही अक्सर उसे तंग करती आ रही है। मंगलवार की शाम को उसने पहले फोन कर गालियां दीं। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड मनदीप के साथ उसके घर आई। यह लड़का शादी से पहले भी उसके साथ था। सूरज का कहना है कि हरविंदर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी और उसकी मां दलविंदर कौर से मारपीट की। घटना की CCTV फुटेज उनके पास है, जिसे वह पुलिस को देंगे। पत्नी के इंस्टाग्राम से दूसरों के साथ चैट करने के बारे में सूरज का कहना है कि इसका कोई सबूत पत्नी के पास है तो दिखाए। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Couple-At-Odds-Over-Instagram-Wife-Said-Used-To-Talk-Obscenely-With-Relatives-Through-My-Account-Husband-Said-Show-Proof



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं