लुधियाना। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुरुवार को लुधियाना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी का नामांकन दाखिल करने के लिए लुधियाना पहुंच रही हैं। सुनीता लुधियाना में एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगी और रैली के बाद उनके उम्मीदवार पप्पी पराशर का नामांकन दाखिल किया जाएगा। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार रवनीत बिट्टू 10 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिट्टू का नामांकन दाखिल करने के लिए लुधियाना आ सकते हैं। सुनीता केजरीवाल गुरुवार को पंजाब पहुंच रही हैं. लोकसभा चुनाव के लिए जहां अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, वहीं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है और दो दिनों के लिए पंजाब दौरे पर रहेंगी। पहले दिन गुरुवार को सुनीता केजरीवाल लुधियाना, जालंधर और संगरूर के दौरे पर रहेंगी और उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरवाएंगी, जबकि दूसरे दिन वह अमृतसर और पटियाला का दौरा करेंगी. इसको लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और रैली से जुड़े लोगों को जुटाया जा रहा है. बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 10 मई को लुधियाना आ सकते हैं और यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे।रवनीत बिट्टू ने चार दिन पहले ही एक चुनावी सभा में इसका ऐलान किया था. उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत पंजाब की पूरी लीडरशिप भी मौजूद रहेगी।
Preparations-Begin-For-Sunita-Kejriwals-Rally-In-Ludhiana-Up-Cm-Yogi-Will-Come-In-Bittus-Nomination-Aap-Candidates-Will-File-Nomination-On-Thursday