जालंधर। जालंधर सिटी पुलिस ने फेक फंड शो आयोजित करवाने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिटी पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा की गई है। इसे लेकर थाना डिवीजन नंबर-7 में स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया है। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पाए गए बस्ती बावा खेल, मोहल्ला हरबंस नहर के रहने वाले योगेश महाजन पुत्र दलजीत और छोटी बारादरी, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के रहने वाले निपुल मेहता उर्फ निपु को नामजद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी छोटी बारादरी के पास ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम से एजेंसी चलाते थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी जाली दस्तावेज लगवाकर कई लोगों को बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हें इसकी एवज में भारी रकम वसूलते थे। इसकी सूचना जब जालंधर पुलिस के स्पेशल सेल को मिती तो जांच तेज कर दी गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी अब तक ऐसे कितने केस करवा चुके हैं। जांच में ये भी तथ्य सामने आया था कि उक्त आरोपी के पास कोई प्रमाणित लाइसेंस भी नहीं था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज करवाया था।
Fund-Raising-Gang-Busted-In-Jalandhar-Green-Future-Education-Hub-Owner-Arrested-Bank-Accounts-Were-Opened-With-Fake-Documents