September 23, 2026 00:00:33
घर में आग लगने से हुआ 6 लाख रुपए का नुकसान,:जोत जलाकर बाजार गई थी बुजुर्ग; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घर में आग लगने से हुआ 6 लाख रुपए का नुकसान,:जोत जलाकर बाजार गई थी बुजुर्ग; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

May9,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | गीता कालोनी गली नंबर एक में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब लोगो ने एक घर में आग की लपेट देखी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के दो कमरों को राख के ढेर में बदल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर के मालिक व पार्षद रविंदरपाल राजू कामरेड मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू डालते हुए आग को बुझा दिया। लेकिन तब तक दो कमरों में पड़ा समान राख के ढेर में बदल चुका था। हालाकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। क्योंकि दूसरे कमरे के बिल्कुल साथ घर की रसोई बनी हुई थी। जहां पर गैस के 2 सिलेंडर भरे हुए थे। वही फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी काफी मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि गली तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड गाडी को बैक कर के गली के अंदर लेकर आना पड़ा। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 में गीता कालोनी की गली नंबर एक में उस समय भगदड़ मच गई । जब लोगो ने कबाड़ का काम करने वाले जसवीर सिंह उर्फ लक्की के घर पर आग की लपटे देखी। लोगो के मुताबिक, आग घर में बने मंदिर में जल रही ज्योत से फैली है। जिस ने कुछ ही पलो में भयानक रूप धारण कर लिया। इस दौरान घर पर कोई नही थी। पीड़ित की मां मंदिर में ज्योत जला कर पड़ोसियों के घर किसी काम से चली गई। जिसके बाद ज्योत से भड़की आग ने पहले मंदिर को अपनी चपेट में लेते हुए पूरे कमरे को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में पड़ा बैंड अलमारियां एलसीडी आदि समेत पूरा समान जल गया। जिसके बाद आग ने दूसरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया । इस से पहले आग रसोई तक पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया। अगर आग रसोई तक पहुंच जाती तो रसोई में पड़े दो सिलेंडर आग की चपेट में आ जाने से पूरा इलाका ब्लास्ट हो जाता। क्योंकि जिस गली में आग लगी थी। वह गली बहुत तंग थी ऊपर से सभी के घर साथ साथ बने हुए थे । जिस कारण बड़ा हादसा हो सकता था । पार्षद राजू कामरेड ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फोन करने के तुरंत बाद ही मौके पर आ गई । जिस कारण बडा हादसा होने से पहले टल गया। उन्होंने कहा कि आग लगने से पीड़ित जसवीर सिंह लक्की का 5-6 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। वही आग पर काबू पाने के लिये फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मियों ने किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़ कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक जल चुका था समान

There-Was-A-Loss-Of-Rs-6-Lakh-Due-To-Fire-In-The-House-The-Old-Man-Had-Gone-To-The-Market-After-Burning-His-Land-Fire-Brigade-Brought-It-Under-Control



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं