जालंधर। जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल (अब बीजेपी में) ने फेसबुक पर लाइव होकर जमकर भड़ास निकाली। करीब 23 मिनट तक लाइव रहे शीतल अंगुराल ने इंग्लैंड में बैठे किसी व्यक्ति पर गुस्सा निकाला। ये व्यक्ति कौन है, इसे लेकर शीतल अंगुराल ने कोई खुलासा नहीं किया है। मगर शीतल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जालंधर वेस्ट हलके से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने पहले तो जमकर विपक्ष पर निशाना साधा और लोगों से बीजेपी को वोट डालने की अपील की। जिसके बाद शीतल लाइव में बोले- मैं 2 साल से कुछ नहीं कर रहा था, दाे साल से मुंह बंद करके बैठाा था, पर अब मेरे सब्र टूट चुका है। व्यक्ति का नाम लिए बिना ही शीतल ने कहा कि, 9 महीने से उक्त व्यक्ति इंग्लैड से जालंधर नहीं लौटा है, क्योंकि वह मुझसे डरता है। इस दौरान शीतल ने कई बार व्यक्ति को लेकर अभद्र टिप्पणियां की। साथ में शीतल उक्त व्यक्ति को धमका रहे हैं कि वह जल्द जेपी नगर में आकर उसका हिसाब करेंगे। ये सभी बातें शीतल किसे कह रहे हैं, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि, बीते दिन जालंधर सीट से आप के लोकसभा सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और आप विधायक अंगुराल ने दिल्ली पहुंच कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। जिसके बाद से आप और बीजेपी में तकरार काफी बढ़ गई थी। कुछ दिनों पहले तक चर्चा थी कि जालंधर पुलिस जल्द अंगुराल को इंटरनेशनल ड्रग्स चेन मामले में नामजद कर सकती थी। हालांकि अभी तक उक्त मामला जालंधर पुलिस की जांच के दायरे में हैं। उक्त केस में भी पुलिस शीतल का लिंक इंग्लैंड में बैठे किंगपिन मनी ठाकुर के साथ बात कह रही थी।
Former-Jalandhar-Mla-Angural-Expressed-Anger-Live-On-Facebook-Expressed-Anger-On-The-Person-Who-Went-To-England-Made-Indecent-Remarks-Video-Surfaced