September 23, 2026 00:43:41
पंजाब में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क ब्रेक, 25 करोड़ का मेथामेटाफिन और हेरोइन बरामद, अमृतसर से पाकिस्तानी तस

पंजाब में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क ब्रेक, 25 करोड़ का मेथामेटाफिन और हेरोइन बरामद, अमृतसर से पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के 2 हैंडलर गिरफ्तार

May9,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। अमृतसर में देहात पुलिस ने एक किलो आइस (मेथामेटाफिन) और तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के लिंक पाकिस्तान में बैठे बड़े नशा तस्करों से पाए गए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट में इसकी जानकारी सांझा की गई। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि, अमृतसर देहात पुलिस ने एक बड़ा नेटवर्क ब्रेक किया है। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ है। बरामद हुई 3 किलोग्राम हेरोइन और 1 किलोग्राम आइस (मेथामेटाफिन) की मार्केट में कीमत 25 करोड़ से ज्यादा की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी तस्कर डोगर राजपूत के संपर्क में थे। हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे। दोनों के खिलाफ अमृतसर देहात पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का अगला पिछला लिंक खंगाला जा रहा है। डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Big-Drugs-Network-Break-In-Punjab-Methmethafin-And-Heroin-Worth-Rs-25-Crore-Recovered-2-Handlers-Of-Pakistani-Smuggler-Dogar-Rajput-Arrested-From-Amritsar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं