September 24, 2026 01:13:34
रोड के डिवाइडर से टकराई कार:महिला की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल; गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्र

रोड के डिवाइडर से टकराई कार:महिला की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल; गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

May11,2024 | Enews Team | Haryana

हरियाणा | फतेहाबाद में हिसार रोड पर स्थित गांव खाराखेड़ी के पास शनिवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर पंजाब निवासी 60 वर्षीय बलजीत सिंह, उसकी पत्नी 56 वर्षीय सुरजीत कौर, लखविंद्र सहित पांच लोग काम से दिल्ली गए हुए थे और आज दोपहर को वे दिल्ली से वापस मुक्तसर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार खाराखेड़ी के पास पहुंची तो कार हाईवे के डिवाइडर पर लगी जालियों से टकरा गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे बैठी एक महिला सुरजीत कौर की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Car-Collides-With-Road-Divider-Woman-Killed-Four-Others-Seriously-Injured-Front-Part-Of-The-Car-Damaged

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं