September 24, 2026 01:13:35
होटल कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती:गैंगस्टर रोहित गोदारा का आया नाम; मां के नंबर पर भेजा वॉयस म

होटल कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती:गैंगस्टर रोहित गोदारा का आया नाम; मां के नंबर पर भेजा वॉयस मैसेज

May13,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक होटल व्यवसायी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी (फिरौती) मांगी गई है। इसके लिए कुछ बदमाशों द्वारा फोन कर धमकी दी गई है। कारोबारी को 2 करोड़ रुपए न देने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। लुधियाना के मॉडल टाउन थाना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस ने फिलहाल कारोबारी की पहचान को गुप्त रखा है। होटल कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के मोबाइल नंबर पर विदेश से व्हाट्सएप कॉल की गई। उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। बाद में कॉल करने वाले ने उस नंबर पर वॉयस मैसेज भेजा और 2 करोड़ रुपए की मांग की। इसके बाद उसने नंबर ब्लॉक कर दिया था। लेकिन इसके बाद फिर से दूसरे नंबरों से कई बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया। इस मामले में एसीपी, सिविल लाइंस जतिन बंसल से बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 384, 387 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को लोकेट करने में जुटी है। रोहित गोदारा व्हाट्सऐप कॉल करके अलग-अलग राज्यों के कई व्यापारियों से रंगदारी की डिमांड कर रहा है। पिछले दिनों लूणकरनसर के ही एक व्यापारी से रुपयों की डिमांड की गई। रुपए नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। रोहित ने इस व्यापारी को उसी के परिवार के बारे में जानकारी देकर चौंका दिया कि उसे सब खबर मिल रही है। इससे कुछ दिन पहले सीकर के एक व्यापारी को रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई। गोदारा ने जेल से आने के बाद अवैध वसूली, फिरौती, लूटपाट और डकैती शुरू कर दी थी। कई लोगों पर जानलेवा हमले भी किए थे। वह राजस्थान की गुठली गैंग, मोनू गैंग के साथ मिलकर वारदातें करने लगा था। रोहित पर 32 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। गोदारा पर पहला मुकदमा बीकानेर सदर थाने में 7 अप्रैल 2010 को आर्म्स एक्ट, मारपीट और हत्या के प्रयास का दर्ज हुआ था। रोहित की पत्नी ने उसके खिलाफ 2012 में बीकानेर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था।

Ransom-Of-Rs-2-Crore-Demanded-From-Hotelier-Gangster-Rohit-Godara-S-Name-Comes-Up-Sent-Voice-Message-To-Mother-Snumber



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं