लुधियाना के थाना साहनेवाल के आधीन चौकी कंगनवाल के इलाके में पड़ते कर्मजीत नगर में दो मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया जिस पर युवक ने उस का विरोध किया तो गुस्साए बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। सुरभि गौतम नामक घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
mobile snatching