ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाबी फिल्मों के जाने-माने कॉमेडी कलाकार जसविंदर सिंह भल्ला के साले ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अलोकदीप सिंह निवासी शास्त्री नगर, लुधियाना के तौर पर हुई है । पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है और मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर जो कि गर्वमेंट कालेज फॉर वूमैन में लेक्चरार हैं, के बयान पर पुलिस ने कर्ण सिंह, हरिंदर सिंह और त्रिभुवन नाम के तीनों लोगों पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि अलोक दीप सिंह कार सेल परचेज का कारोबार करते थे और उनका 50 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी से संबंधित लेनदेन था। बताया जाता है कि ये तीनों व्यक्ति उसका पैसे मारे हुए थे और इसकी अदायगी नहीं कर रहे थे। अलोक दीप सिंह के सात साल का एक बच्चा है। सूचना मिलते ही थाना माडल टाऊन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अभी मामले की जांच करने में जुटी हुई है और इसके बाद ही ओर अधिक खुलासा करने की बात कही है।
Punjabi comedian Jaswinder Singh Bhallas brother in law commits suicide