ई न्यूज पंजाब, लुधियाना करीब एक साल पहले बद्रीनाथ धाम में 3 किलो के करीब हीरे जड़ित छतर भेंट करने को लेकर चर्चा में आये सूद भाइयों योगेश्वर सूद और ज्ञानेएसवर सूद ने यूपी में मथुरा के थाना कोतवाली में पुलिस द्वारा दर्ज केस में लगे आरोपो को पूरी तरह से गलत बताया है। लुधियाना के योगेश्वर सूद और ज्ञानेश्वर सूद ने मीडिया को बताया कि वहां के ज्यूलर प्रवीण अग्रवाल से करीब 3 किलो का सोने का हीरों से जड़ा मुकुट बनवा कर उन्हें करीब एक करोड़ 31 लाख रुपए की ठगी मारने और पैसे वापस नहीं देने संबंधी दर्ज किए केस में लगाए आरोपों को झुठ बताया। योगेश्वर सूद ने इन आरोपों के संबंध में दावा किया कि उनका फर्नीचर और लकड़ी के दरवाजे की आदि बनाने का काम है और ज्यूलर प्रवीण अग्रवाल ने उन्हें अपने घर की तैयारी करने का करीब 6 करोड रुपए का ठेका दिया था जो उनके पैसे ना अदा करने के लिए यह सब कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि उसने उनसे पैसे लेने हैं, तो क्यों उनके खाते में प्रवीण ने 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसी तरह, मथुरा पुलिस ने जांच में उन्हें शामिल किए बगैर यह केस दर्ज किया। इस बारे में उन्होंने लुधियाना की अदालत में केस किया है और यूपी पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर जांच की गुहार भी लगाई है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पिछले साल श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ाने के लिए उनसे उधार में मुकुट लिया और कई बार समय लेने के बाद पैसे नहीं लौटाए। जिस पर उन्होंने मथुरा पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया।
Sood brother ludhiana