ई न्यूज पंजाब, लुधियाना गाड़ी की ट्राई लेने के बहाने एक युवक 2017 मॉडल क्रेटा गाड़ी लेकर फरार हो गया। ये पूरा मामला पिछले रविवार भारत नगर चौक में पेश आया। जहां एक पगड़ी धारी सिख युवक कार डीलर योगेश बंसल के पास क्रेटा कार दिखाने की डिमांड करता है । इसके बाद योगेश बंसल की ओर से किसी अन्य डीलर से क्रेटा कार अपनी दुकान पर मंगाई। इसी दौरान ये युवक मौके पर पहुंची कार में बैठ इसकी ट्राई लेने की बात कह वहां से निकल गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो उन्हें पता चला की, मौके से गाड़ी लेकर छूमंतर हो गया। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और सीसीटीवी के जरिये इसकी जांच कर दी है। उक्त सरदार युवक की फ़ोटो अब व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी वायरल हो रही है।
Bharat nager chowk car