September 22, 2026 23:17:11
मुक्तसर में चुनावी रंजिश में हत्या: घर के बाहर लगे बूथ न हटाने पर बोला हमला, दूसरा भाई गंभीर रुप से

मुक्तसर में चुनावी रंजिश में हत्या: घर के बाहर लगे बूथ न हटाने पर बोला हमला, दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल

Jun6,2024 | Enews Team | Muktsar

मलोट। मुक्तसर के हलका लंबी के गांव कक्खांवाली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग दौरान एक घर के आगे कांग्रेस का बूथ न हटाने की रंजिश के चलते दो सगे भाईयों पर हमला कर दिया था, जिसमें से गुरमीत राम की मौत हो गई है। जबकि उसका दूसरा भाई मनजीत राम गंभीर घायल हो गया। उक्त मामले में थाना लंबी पुलिस ने 14 व्यक्तियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 1 जून मतदान वाले दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके चाचा मनजीत सिंह के घर आगे बूथ लगाया था। दलीप राम सरपंच जो कि आम आदमी पार्टी से संबंध रखता है, ने उसके चाचा व पिता गुरमीत राम को कहा कि आपके अपने घर के पास कांग्रेस का बूथ (टैंट) न लगवाएं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता व चाचा ने कहा कि अब तो बूथ लग ही गया है तो दलीप राम सरपंच गुस्सा होकर चला गया। इसके बाद 4 जून की शाम करीब साढे 6 बजे जब वह, उसके पिता व चाचा घर में मौजूद थे, कि गांव के सरपंच दलीप राम, मलकीत राम, बूटा राम, संदीप राम, संदीप राम, गगनदीप राम, हरबंस सिंह, हैप्पी, जसवीर सिंह, हर्षपिंदर सिंह, रामेश सिंह, अमृतपाल सिंह निवासी पंजावा हथियारों से लैस होकर उनके घर दाखिल हुए और आरोपियों ने मेरे पिता एवं चाचा पर हमला कर दिया। जिसके उसके पिता व चाचा को गंभीर चोट लगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरमीत राम व मनजीत राम को सरकारी अस्पताल लंबी दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पातल बठिंडा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसके पिता गुरमीत राम की की मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी अभी हैं। डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने पीड़ित पक्ष को इंसाफ का भरोसा दिया व कहा कि आरोपियों को तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आप नेता सगे भाईयों को भी नामजद किया गया है।

Murder-In-Election-Rivalry-In-Muktsar-Attacked-For-Not-Removing-The-Booth-Outside-The-House-Second-Brother-Seriously-Injured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं