लुधियाना | बिजली भर आनलाइन भरने के नाम पर लोगों से ठगी हो रही है। आनलाइन लिंक ठग भेजते है। लोग जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करते है तो उनके बैंक खाते से पैसे निकल जाते है। ऐसा ही एक मामला थाना माडल टाऊन के अधीन इलाका माडल हाऊस का आया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित दलजीत सिंह ने कहा कि 21 नवंबर 2022 को उसके मोबाइल नंबर 9988824241 पर 7735372922 नंबर से फोन आया। बात कर रहे व्यक्ति ने उन्हें कहा कि वह अपने घर का बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवा दें। वह एक लिंक भेजेगा उसे क्लिक करके बिल जमा करवा सकते है।
पीड़ित दलजीत सिंह मुताबिक जैसे ही उसने ठग के द्वारा भेजा गया लिंक खोला तो उसका फोन हैंग हो गया। कुछ-कुछ देर बाद उसके खाते से 6 एंट्रियों मे से 5 लाख 74 हजार 676 रुपए निकल गए। उस इस मामले संबंधी तुरंत थाना माडल टाउन पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने 8 महीने की जांच के बाद आरोपी मनीष साउथ वेस्ट दिल्ली, विजय सिंह चौहान जैपुर, अजय निवासी पंचकुला,प्रकाश पराक्षका निवासी ओडिसा के खिलाफ धारा IPC एक्ट 420,120-B, 66-D IT के तहत मामला दर्ज किया है।
Cheating-In-The-Name-Of-Paying-Electricity-Bill-Link-Sent-From-Mobile-Phone-As-Soon-As-Clicked-Rs-6-Lakh-Rupees-Were-Spent