September 22, 2026 23:18:52
मोहाली में शादी से मना करने पर युवती की सरेआम की हत्या, युवक ने सड़क के बीचोंबीच तलवार से काटा; कॉल

मोहाली में शादी से मना करने पर युवती की सरेआम की हत्या, युवक ने सड़क के बीचोंबीच तलवार से काटा; कॉल सेंटर में काम करती थी

Jun8,2024 | Enews Team | Mohali

मोहाली। मोहाली में शनिवार सुबह सड़क के बीचोंबीच युवती की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना फेज 5 के पास की है। युवती घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में नकाबपोश युवक ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। लड़की बेसुध होकर गिर गई तो युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। युवती को तुरंत फेज-6 अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मृतका की पहचान बलजिंदर कौर (31) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट बैंक के कॉल सेंटर में पिछले 9 साल से काम कर रही थी। SP सिटी हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान लुधियाना के समराला के रहने वाले सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। पिछले चार-पांच सालों से सुखचैन और बलजिंदर एक दूसरे को जानते हैं।सुखचैन, बलजिंदर से शादी करना चाहता था, लेकिन वह सुखचैन को बार-बार मना कर रही थी। इसी रंजिश में सुखचैन ने उस पर हमला कर दिया।

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना के मुताबिक 5 लड़कियां मोरिंडा से फेज 5 की तरफ आ रही थी। नकाबपोश युवक पेड़ के नीचे छुपकर खड़ा हुआ था। जैसे ही लड़कियां पेड़ के पास आई तो युवक ने अपनी तलवार निकाल ली। इसके बाद उसने बलजिंदर कौर पर हमला कर दिया। यह देखकर दूसरी लड़कियां वहां से भागने लगीं। बलजिंदर ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन युवक पीछे कर उस पर वार करता रहा। युवक को हमला करता देख एक स्कूटर सवार व्यक्ति रुका, लेकिन युवक के हाथ में तलवार देख वह भी युवती की मदद नहीं कर पाया। इसके बाद युवती जमीन पर बेसुध होकर गिर गई। फिर भी युवक उस पर लगातार बेरहमी से वार करता रहा। इसके बाद युवक पैदल ही वहां से सड़क की तरफ निकल गया।

In-Mohali-A-Girl-Was-Publicly-Murdered-For-Refusing-To-Marry-The-Young-Man-Cut-Her-With-A-Sword-In-The-Middle-Of-The-Road-Worked-In-A-Call-Center



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं