September 23, 2026 00:10:18
कंगना को थप्पड़ मारने वाली Cisf जवान पर Fir:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा था Bjp सांसद को थप्पड़, किसान स

कंगना को थप्पड़ मारने वाली Cisf जवान पर Fir:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा था Bjp सांसद को थप्पड़, किसान संगठन मोहाली के गुरुद्वारे में इकट्‌ठा होंगे

Jun8,2024 | Enews Team | Chandigarh

मोहाली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ मोहाली पुलिस के एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ यह मुकदमा आईपीसी की धारा 323 (मारपीट करना) और 341 (रास्ता रोकना) के तहत किया गया है। इसमें जवान कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी नहीं होगी। क्योंकि दोनों ही धारा जमानती है। इसमें उसे पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल जाएगी। अभी आरोपी कुलविंदर कौर को सीआईएसएफ ने अपने हिरासत में रखा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- 'खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।' कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। कंगना ने इस घटना की पुष्टि इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर भी की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।'

Fir-Against-Cisf-Jawan-Who-Slapped-Kangana-Bjp-Mp-Was-Slapped-At-Chandigarh-Airport-Farmers-Organizations-Will-Gather-In-Mohali-s-Gurudwara



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं