September 24, 2026 00:32:16
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, टायरों से फैली आग, सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, टायरों से फैली आग, सामान जलकर राख

Jun12,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। चांद नगर गली नंबर 4 में आज सुबह एक घर में आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि करीब 1 किलोमीटर दूर से ही लोगों को धुएं के गोले दिखाई दे रहे थे। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जिस घर में आग लगी, उसी घर में घर के मालिक ने ट्रॉलियों में सामान रखा हुआ था। आग लगने की वजह से ट्रॉलियों के टायरों में आग लग गई। रबर में आग लगने के बाद आग तुरंत भड़क गई। गनीमत रही कि जिस घर में आग लगी, उसमें कोई नहीं रहता था। घर के मालिक का नाम राजेश गोसाई है। वह अपने परिवार के साथ घर के पास ही एक घर में रहता है।

राजेश ने तुरंत लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग बढ़ गई। लोगों की मदद से दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब 5 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों की मदद से जले हुए सामान को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राजेश गोसाई मुताबिक करीब 2 लाख का नुकसान हो गया है। उधर, फायर बिग्रेड के अधिकारियों मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

A-Massive-Fire-Broke-Out-In-The-House-Due-To-Short-Circuit-Fire-Spread-Due-To-Tyres-Goods-Burnt-To-Ashes

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं