लुधियाना | नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती के साथ पहले दोस्ती की। उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात चली तो युवक की गंदी हरकतों का किशोरी को पता चला। उसने विवाह से मना किया तो आरोपी ने नशा करके उसे कमरे में लेजाकर रेप किया। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा कि आरोपी गुरदीप ठाकुर के साथ उसकी फ्रेडशिप थी। उक्त युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों परिवारों में शादी की बातचीत भी शुरू हुई। किशोरी को युवक की कुछ गंदी हरकतों का पता चला। इस कारण उसने उसे इस बारे पूछा। गुस्से में आए युवक ने उससे झगड़ा कर लिया।
6 जून को गुरदीप ने उसे बात करने के बहाने गिल चौक नजदीक एक कमरे में बुलाया। आरोपी ने वहां नशा करके किशोरी के साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी गुरदीप ठाकुर से काफी परेशान हुई। उसने 7 जून को गुरदीप ठाकुर के पिता को फोन कर उसकी सारी हरकत के बारे बताया।
आरोपी गुरदीप ठाकुर ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी गुरदीप ठाकुर के खिलाफ IPC धारा 376, 506, 6 पास्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है
Physical-Relations-Formed-Through-Friendship-Dirty-Acts-Revealed-Before-Marriage