September 22, 2026 23:18:53
फाजिल्का में पाक बार्डर से हेरोइन बरामद:पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च आपरेशन, ड्रोन से भेजा गया नशा

फाजिल्का में पाक बार्डर से हेरोइन बरामद:पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च आपरेशन, ड्रोन से भेजा गया नशा

Jun13,2024 | Enews Team | Fazilka

जलालाबाद | गांव संतोख सिंह वाला इलाके के साथ लगते भारत पाक सीमा क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को पाकिस्तान की तरफ से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी l जिसके बाद बीएसएफ द्वारा स्थानीय पुलिस के संपर्क किया गया l मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ इलाके को सील कर दिया गया और सर्च आपरेशन चलाया गया l इस दौरान भारत पाक सरहद से सटे गांव संतोख सिंह वाला के एरिया में एक खेत से पीले रंग की टेप में लिपटा हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ l जिसके साथ एक छोटी टॉर्च भी लगी हुई थी l पुलिस पार्टी द्वारा बरामद किए गए हेरोइन के पैकेट का वजन करने पर 580 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l जिस पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 52 दर्ज कर दिया है l मामले में तफ्तीश की जा रही है l जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है l गहराई से जांच की जा रही है कि ये हेरोइन की खेप भारत की ओर किसने मंगवाई है और इसे कौन लेने आने वाला था l जिस पर तफ्तीश जारी है l

Heroin-Recovered-From-Pak-Border-In-Fazilka-Police-And-Bsf-Conducted-Search-Operation-Drug-Sent-By-Drone

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं