September 22, 2026 23:18:53
पत्नी से परेशान युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, फूड कैफे में करता था काम

पत्नी से परेशान युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, फूड कैफे में करता था काम

Jun14,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना |  समराला में एक फूड कैफे पर काम करते युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय करण के रूप में हुई। जो हरियाणा का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करण का अकसर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते वह परेशान रहता था और उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 

करण समराला में एएसआई के कैफे पर काम करता था। काम के दौरान भी मोबाइल पर बातें करते समय उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो जाता था।

जिसके बाद करण काफी गुस्से में रहता था और मानसिक तौर पर परेशान भी रहता था। हालांकि, कैफे मालिक समेत उसके अन्य साथियों ने उसे कई बार समझाया। लेकिन उसने वीरवार की शाम को खुदकुशी कर ली। 

रोजाना की तरफ करण काम से बाद दोपहर अपने कमरे में गया। वहां उसने फंदा लगा लिया। काफी समय तक जब करण वापस नहीं लौटा तो उसके साथियों ने जाकर कमरे में करण का शव पंखे से लटकता देखा। इसके बाद समराला पुलिस को बुलाया गया। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि करण के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

परिवार वालों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Troubled-By-His-Wife-A-Young-Man-Committed-Suicide-Dead-Body-Found-Hanging-In-The-Room-Used-To-Work-In-A-Food-Cafe

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं