लुधियाना | महिला की पेंशन जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में ईएसआई ब्रांच मैनेजर को विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पेंशन जारी करने नाम पर 10 हजार रूपए की मांग की थी। जिसको लेकर पीड़ित अनुज कुमार ने मुख्यमंत्री के एंटी करप्शन एक्शन के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा दी|
इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अनुज कुमार अपने दोस्त की पत्नी की पेंशन लगवाने के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी में कागज जमा करवाए थे। लेकिन विभाग के अधिकारी द्वारा पेंशन लगाने के नाम पर उन से 10 हजार रूपए रिश्वत की मांग कर डाली।
जिसको लेकर पीड़ित ने रिश्वत मांगने की बातचीत सबंधी पूरी बात की रिकॉर्डिंग कर विजिलेंस विभाग को शिकायत दर्ज करवा दी। इस मामले को लेकर विभाग ने जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
Bribery-Branch-Manager-Arrested-Money-Was-Demanded-In-Exchange-For-Making-Pension-Victim-Complained-On-Cm-Portal