ई न्यूज़ पंजाब , लुधियाना पंजाब पुलिस अब 27 नवंबर तक पंजाबी सिंगर एली मांगट को गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। फायरिंग मामले में लुधियाना अदालत ने एली मांगट को बड़ी राहत दी है। इसकी पुष्टि एडवोकेट घुम्मन ब्रदर ने की है। दरअसल अली मांगट ने अदालत में अंतरिम जमानत अर्जी दायर की थी। जिसे आज अदालत ने मंजूर करते हुए 27 नवंबर तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बीते दिन लुधियाना के एक गांव में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में आए पंजाबी गायक एली मांगट ने हवाई फायरिंग कर के इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसके बाद साहनेवाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया था। वहीं इस मामले को लेकर एली मांगट के वकील घुम्मन ब्रदर भी लुधियाना स्थित सैशन जज गुरबीर सिंह की अदालत में पहुंचे और अपने पक्ष रखें । वहीं इस मामले में 27 नवंबर तक अरेस्ट पर रोक लगाई गई है।
Elly mangat