September 23, 2026 00:43:39
 नौजवान ने निगला जहर:घर से भागी पत्नी, परिजन ढूंढने का बना रहे दबाव, 3 साल पहले लव मैरिज

नौजवान ने निगला जहर:घर से भागी पत्नी, परिजन ढूंढने का बना रहे दबाव, 3 साल पहले लव मैरिज

Jun29,2024 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का | राधा स्वामी कालोनी निवासी एक युवक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले उसकी पत्नी अपनी दो साल की बेटी को लेकर घर से चली गई थी। जिसके चलते लड़की के परिजन उस पर लड़की को ढूंढने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक सन्नी के भाई विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसका भाई दोनों एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी का काम करते हैं। 26 जून को उसकी भाभी अपनी 2 साल की बेटी को साथ लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। जिसके चलते लड़की के परिजन उसके भाई पर दबाव बना रहे हैं कि वह उनकी बेटी का पता बताए कि वह कहां है, नहीं तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी। 

हालांकि उसे खुद नहीं पता कि उसकी भाभी बच्चे को लेकर कहां गई है। वह खुद उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा था। इसीलिए 26 जून को जहरीला पदार्थ खाने वाले सन्नी के भाई ने बताया कि उसका भाई और वह दोनों एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी का काम करते हैं। इसी बीच उसके भाई ने परेशान होकर जहर खा लिया।

उसे उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। विशाल ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसके भाई ने प्रेम विवाह किया था।

Young-Man-Swallowed-Poison-Wife-Who-Ran-Away-From-Home-Pressure-To-Find-Family-Love-Marriage-3-Years-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं