September 23, 2026 00:43:38
तेल फेंककर रुकवाई कार:आग का बहाना बनाकर ड्राइवर को निकाला बाहर, पिछले दरवाजे से बैग लेकर भाग निकले ल

तेल फेंककर रुकवाई कार:आग का बहाना बनाकर ड्राइवर को निकाला बाहर, पिछले दरवाजे से बैग लेकर भाग निकले लुटेरे

Jun29,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर |  लुटेरों ने कार चालक को बातों में फंसाकर लूटपाट की। उन्होंने कार में आग लगने और इंजन ऑयल लीक होने की बात कहकर कार रुकवाई। इसके बाद उसे बातों में फंसाकर कार की पिछली सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

यह वारदात एयरपोर्ट रोड पर रहने वाले अतुल गुलाटी के साथ हुई। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अतुल गुलाटी ने बताया कि वह बीती शाम अपनी होंडा अमेज कार नंबर PB02EC5769 में सवार होकर बटाला से अमृतसर आ रहे थे।

उन्होंने बटाला में पैसे कलेक्ट किए थे, जिन्हें उन्होंने एक बैग में भरकर कार की पिछली सीट पर रख लिया था। बैग में 50 हजार से ज्यादा कैश और करीब 3 लाख के चेक और जरूरी दस्तावेज थे। अमृतसर बटाला रोड पर वह खाना पैक करवाने के लिए शर्मा ढाबे पर रुके थे। इसके बाद जब वे वापस बाइपास की तरफ मुड़े और सन सिटी के करीब पहुंचे तो एक बाइक पर दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

अतुल ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें तुरंत कार से निकलने के लिए कहा। उनका कहना था कि उनकी कार से इंजन ऑयल लीक हो रहा है और कार से धुआं भी निकल रहा है। ये सुन वे घबरा गए और कार से बाहर आ गए। कार पर इंजन ऑयल लगा हुआ था, ये दिखा एक आरोपी ने उनकी कार का बोनेट खुलवा दिया। वे कार देखने लगे, इतने में ही आरोपियों ने शातिर तरीके से कार से बैग निकाला और फरार हो गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। अतुल ने बताया कि जब वे बीके ढाबा से खाना पैक करवा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी कार की रेकी कर ली थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कार के बोनेट पर ऑयल भी उसी समय फेंक दिया था। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी से जानकारियां हासिल कर रही है। उनकी मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

Car-Stopped-By-Throwing-Oil-Driver-Taken-Out-On-Pretext-Of-Fire-Robbers-Escaped-With-Bag-From-Back-Door



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं