September 23, 2026 00:43:09
पॉवरकाम कर्मचारी की मौत:बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़ा, करंट लगने से तोड़ा दम, कर्मचारियों ने दिया धरना

पॉवरकाम कर्मचारी की मौत:बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़ा, करंट लगने से तोड़ा दम, कर्मचारियों ने दिया धरना

Jun30,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | चुंगी नंबर 5 के नजदीक बिजली की सप्लाई ठीक कर रहे पॉवरकाम कर्मचारी की कंरट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव ढोलन के रूप में हुई है।

हादसा उस समय हुआ देर शाम शिकायत मिलने पर पॉवरकाम कर्मचारी मनदीप सिंह चुंगी नंबर पांच के पास लगे एक खंभे पर बिजली की सप्लाई ठीक करने के लिए चढ़ा। इस दौरान उसे कंरट लगा और वह सीधे सड़क पर आकर गिरकर घायल हो गया। मनदीप के साथी कर्मी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

इस बात का पता चलते ही पॉवरकाम में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया और दर्जनों कर्मचारियों ने शनिवार की देर रात शिकायत घर के बाहर धरना लगा कर पॉवरकाम और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

धरना लगा रहे कर्मचारियों का कहना था कि, उन्हें सेफ्टी सामान कभी नहीं दिया जाता। वह हर समय अपनी जान हथेली पर लेकर काम करते हैं, यहां तक कि उन्हें टार्च ग्लब्स और सीढी तक भी नहीं दी जाती।

इतना ही नहीं दस दस फीडरों पर दो ही कर्मियों से मेनटनेंस काम लिया जाता है। कर्मियों ने बताया कि पॉवरकाम की घटिया कारगुजारी के चलते रोजाना उनके साथी मौत के मुंह में जा रहे है। सरकार ठेकेदारी सिस्टम के अधीन काम करने वाले कर्मियों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है और ठेकेदार कर्मियों की सुरक्षा के लेकर कोई इंतजाम नहीं करते हैं।

Death-Of-Powercom-Employee-He-Climbed-The-Pole-To-Fix-Electricity-Died-Due-To-Electrocution-The-Employees-Went-On-Strike

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं