September 24, 2026 03:29:22
रेलवे स्टेशन से 7 माह की बच्ची चोरी:वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटा था परिवार, सुरक्षा के चलते रातभर पल

रेलवे स्टेशन से 7 माह की बच्ची चोरी:वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटा था परिवार, सुरक्षा के चलते रातभर पलेटफार्म पर सोया

Jun30,2024 | Enews Team | Ludhiana

रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू के शहर लुधियाना में रेलवे स्टेशन से 7 माह की बच्ची चोरी हो गई। बच्ची का नाम खुशी पटेल है। बच्चे के परिजन व पूरा परिवार बीती रात माता वैष्णो देवी से वापस लौटा था और रात को परिवार स्टेशन में ही सो गया। रविवार की सुबह उठा तो देखा की बच्ची गायब थी। काफी समय तक खोजने के बावजूद बच्ची के ना मिलने के बाद पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठन कर शहर व आसपास इलाकों में सर्च शुरू कर दिया है।बच्ची खुशी पटेल के पिता चंदन कुमर निवासी गांव काका जिला लुधियाना ने बताया कि वह अपने परिवार समेत माता वैष्णों देवी गए थे। बीती रात 2 बजे के करीब वह हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लुधियाना पहुंचे थे। उनके तीन बच्चे हैं और उनके साथ उनके सगे संबंधी भी साथ थे। जोकि 10-12 लोग एकसाथ वापस लौटे थे।चंदन कुमार ने बताया कि रात 2 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह और उनके कई परिवारिक सदस्य काफी थके हुए थे। वह सुरक्षा के चलते रातभर स्टेशन पर ही सो गए थे। सुबह उन्हें अपने गांव जाना था।बच्ची खुशी पटेल की मां उसे दूध पिलाकर वह भी लेट गई और उसकी भी आंख लग गई। सभी लोग सो गए थे।बच्ची मां के साथ बीच में लेटी थी।

चंदन कुमार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे जब स्टेशन के प्लेटफार्म पर सफाई करने वाले ने उन्हें उठाया तो उनकी आंख खुली। इस दौरान देखा तो बच्ची गायब थी। बच्ची को उसकी मां ने अपने पास बीच में ही लेटाया था।

चंदन कुमार व उनके परिवारिक सदस्यों ने बच्ची की काफी तलाश की तो बाद में जीआरपी को सूचित किया गया।

7-Month-Old-Girl-Stolen-From-Railway-Station-The-Family-Had-Returned-From-Seeing-Vaishno-Devi-Slept-On-The-Platform-Overnight-For-Security-Reasons



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं