लुधियाना। पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाला किसान जत्थेबंदियों के द्वारा पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पिछले 15 दिनों से इस टोल प्लाजा पर किसानों ने डेरे जमाए हुए थे और यहां पर धरना प्रदर्शन NHAI के खिलाफ किया जा रहा था। प्रदर्नकारियों की मांग थी कि इस टोल को या तो NHAI मुक्कमल तौर पर बंद करें या फिर प्रति वाहन डेढ़ सौ रुपए रखा जाए। वहीं किसानों का यह भी कहना है कि वह टोल एजेंसी से कई बार समय सीमा के कागजात दिखाने की मांग कर चुके हैं ताकि यह पता चल सके कि कब तक यह टोल वैलिड है। लेकिन ना तो NHAI कागजात दिखा रही है और ना ही टोल एजेंसी। इससे साफ पता चलता है कि यह टोल प्लाजा अवैध रूप से चल रहा है। इस बीच आज, रविवार को किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर कैबिनों को पल्लियों से बंद कर दिया। बड़ी संख्या किसान जत्थेबंदियों के साथ टैक्सी यूनियन और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। सबों ने मिलकर केंद्र सरकार और NHAI के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज धरना समाप्त कर दिया गया है। टोल प्लाजा के केबिनो को पल्लियों के साथ बंद कर दिया है। केबिनों पर किसानी झंडे लगा दिए है। NHAI के अधिकारी आज बातचीत करने के लिए आए थे लेकिन काफी समय हो गया था इसलिए उनसे आज बातचीत नहीं की गई। यदि किसानों की गैर मौजूदगी में यह टोल प्लाजा शुरू किया जाता है तो बिना देरी किस फिर से इस टोल प्लाजा पर डेरा जमा लेंगे। आज बड़ी संख्या में किसान और टैक्सी यूनियन के नेता यहां पहुंचे हैं जिनका वह दिल से शुक्रिया करते हैं। टोल प्लाजा के बंद हो जाने से लोगों को करीब 16 करोड़ रुपए की बचत हुई है। जानकारी देते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि इस टोल के रेट सबसे ज्यादा थे। इस विरोध प्रदर्शन में उन्हें भारतीय किसान यूनियन दोआबा का भी पूरा समर्थन मिला है। कई टैक्सी चालक भी पूरा समर्थन दे रहे हैं।
Farmers-Completely-Closed-Ladowal-Toll-Plaza-Covered-The-Cabins-With-Pallis