September 23, 2026 00:43:40
घर में मिला युवक का शव:माता-पिता गए थे व्यास डेरे पर, कुछ दिन रहकर लौटा वापस, पड़ोसियों ने किया फोन

घर में मिला युवक का शव:माता-पिता गए थे व्यास डेरे पर, कुछ दिन रहकर लौटा वापस, पड़ोसियों ने किया फोन

Jul3,2024 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर | हलका दसूहा की अर्जन कॉलोनी के एक घर में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संचित बांसल के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में अर्जन कालोनी निवासी युवक की मां तृप्ता बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पति और अपने बेटे सचित सिंह उर्फ सांचू के साथ व्यास डेरे गए हुए थे। सांचू व्यास डेरे में कुछ दिन रहने के बाद अकेला घर वापस आ गया। हम उसे कुछ दिनों तक फोन करते रहे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।उन्होंने बताया कि सांचू डिप्रेशन में था। पड़ोसियों ने उसे और उसके पति को फोन किया और बताया कि आपके घर से बहुत दुर्गंध आ रही है। जब वह घर वापस लौटे तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटे का शव बेड़ पर पड़ा हुआ था। शव से दुर्गंध आ रही थी। मौत का कारण डिप्रेशन की बहुत अधिक गोलियां लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dead-Body-Of-Young-Man-Found-In-The-House-Parents-Had-Gone-To-Vyas-Camp-Returned-After-Staying-For-A-Few-Days-Neighbors-Called

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं