September 23, 2026 02:09:25
लुधियाना-जालंधर के अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, 45 श्रद्धालुओं ने कूदकर जान बचाई; सुरक्षाकर्

लुधियाना-जालंधर के अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, 45 श्रद्धालुओं ने कूदकर जान बचाई; सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकी

Jul3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। होशियारपुर और लुधियाना से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस के ब्रेक फेल हो गए। वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा टल गया और लोगों की जान बच गई। इस हादसे में करीब 8 लोग घायल हो गए। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के वक्त बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस में बैठे यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें ब्रेक फेल होने की जानकारी होने पर यात्री बस से कूदते नजर आ रहे हैं। घायलों में रोहन कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी होशियारपुर, सुंदरपाल पुत्र तेज चंद, रजनी देवी पत्नी राज कुमार, विक्रम पुत्र राज कुमार, राज कुमार शर्मा पुत्र अमरनाथ निवासी हमीरपुर हिमाचल, शिव कुमार पुत्र कमल दीप निवासी सहारनपुर, सागर शर्मा निवासी लुधियाना और सिमरन नागरवाल निवासी होशियारपुर शामिल हैं। इनका नचलाना गांव स्थित 23RR अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर रामबन जिले के नचिलाना के पास हुआ। इसमें कई अमरनाथ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब से आ रही बस (PB02BN-9389) के नचिलाना के पास ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें पास के आर्मी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, बस अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर ले जाने के लिए अधिकारियों के पास पंजीकृत नहीं थी। बस श्री अमरनाथ यात्रा से लौट रही थी। उसे पहले पंजाब के होशियारपुर आना था।

Ludhiana-Jalandhar-Amarnath-Pilgrims-Bus-Brake-Failed-45-Devotees-Jumped-To-Save-Their-Lives-Security-Personnel-Stopped-By-Placing-Barricades



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं