September 22, 2026 23:59:23
प्रेग्नेंट होने पर गर्लफ्रेंड को छोड़ा:लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, शादी का झांसा देकर बनता रहा सं

प्रेग्नेंट होने पर गर्लफ्रेंड को छोड़ा:लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, शादी का झांसा देकर बनता रहा संबंध

Jul5,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | अपने पति से अलग रह रही महिला की दोस्ती एक व्यक्ति के साथ हो गई। जिसके चलते दोनों लिव इन रिलेशनशिप में गांव हसनपुर में किराये के कमरे में रहने लगे। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक सबंध बनाता रहा। इस दौरान महिला प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी उसकी देखरेख भी करता रहा, लेकिन जब मां बनने का समय आया तो आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना दाखा पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी हसनपुर मोगा के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए थाना दाखा की एसआई किरनदीप कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि, उसकी शादी परमजीत सिंह के साथ हुई थी, लेकिन उसका पति पिछले डेढ दो साल से उससे अलग रह रहा था। जिसके चलते उसकी दोस्ती आरोपी गुरसेवक सिंह के साथ हो गई। इस दौरान आरोपी उसे शादी के सपने दिखाने लगा। जिसके चलते वह दोनों पति पत्नी की तरह गांव हसनपुर में किराये के घर में रहने लगे।

इस दौरान आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाने लगा। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी उसे पंडोरी नर्सिंग होम से दवाई दिलाता रहा। करीब चार दिन पहले आरोपी उसे अकेली छोड़कर फरार हो गया। 3 जुलाई को उसे अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद उसने बहन व भाई को अपने पास बुला लिया। जिन्होंने उसे लुधियाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे पिछले डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक सबंध बनाता रहा। जब उसके मां बनने और शादी का समय आया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Left-Girlfriend-After-Getting-Pregnant-She-Was-Living-In-A-Live-In-Relationship-The-Relationship-Continued-On-The-Pretext-Of-Marriage



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं