लुधियाना | लुधियाना में शुक्रवार को निहंगों ने शिवसेना नेता संदीप थापर उर्फ गोरा को सरेबाजार तलवारों से काट दिया। इस दौरान उनका गनमैन विरोध के बजाय एक किनारे खड़ा हो गया। इससे हिंदू संगठन भड़क उठे। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। हमलावर निहंगों के हक़ में भी कई नेहांग सिंह आ गए है। उन्होंने वीडियो जारी कार कहा के अगर कोई उनके धर्म, मर्यादा और शहीदों के बारे में कुछ बोलेगा तो उसका यही हश्र किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने शुक्रवार शाम को बताया कि 2 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे बाबा बुड्ढा दल से जुड़े हुए हैं। आरोपियो की पहचान टिब्बा रोड के सरबजीत सिंह और भामिया के हरजोत सिंह के रूप में हुई है। जबकि फ़रार आरोपी अमृतसर के टहल सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियो को फतेहगढ़ से गिरफ़्तार किया है। गनमैन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।शिवसेना नेता थापर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
इसके विरोध में हिंदू नेताओं ने शनिवार को लुधियाना बंद का ऐलान किया था, लेकिन देर रात हिंदू नेताओं ने लुधियाना बंद का आह्वान स्थगित कर दिया है। इस बीच, सीपी कुलदीप चहल ने शिवसेना नेता थापर का हालचाल जाना है।
Hindu-Leaders-Call-For-Ludhiana-Bandh-Canceled-2-Attackers-Arrested-From-Fatehgarh-Gunman-Police-Personnel-Suspended