September 24, 2026 03:28:59
शिवसेना नेता गोरा से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रधान जाखड़, बोले मान सरकार कानून व्यवस्था संभालने योग्य न

शिवसेना नेता गोरा से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रधान जाखड़, बोले मान सरकार कानून व्यवस्था संभालने योग्य नहीं

Jul6,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में आए थे। वे समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंग के वेश में आए युवकों ने उन पर तलवार से वार कर दिया। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ शुक्रवार को कातिलाना हमले में घायल हुए शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। मान सरकार कानून-व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं है। कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर शुक्रवार सुबह निहंगों के बाणे में आए तीन युवकों ने बीच सड़क पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमलावरों ने सिर, गर्दन, कंधे और हाथों पर तलवार से 12 वार किए। वारदात के समय गोरा के साथ उनका सिक्योरिटी गार्ड भी था, लेकिन हमलावरों के सामने वो भी कुछ नहीं कर सका। इसके बाद हमलावर गोरा की एक्टिवा से ही फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे लोग हमला होते देखते रहे, लेकिन किसी ने भी गोरा को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपियों को कुछ ही घंटे बाद श्री फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपियों की पहचान लुधियाना के डिब्बा रोड के मोहल्ला कंपनी बाग इलाके में रहने वाले सरबजीत सिंह साबा और हरजोत सिंह जोत के रूप में हुई है, जबकि तीसरा साथी टहल सिंह अभी फरार है।

शिवसेना नेता गोरा से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रधान जाखड़, बोले मान सरकार कानून व्यवस्था संभालने योग्य न

Bjp-Chief-Jakhar-Came-To-Meet-Shiv-Sena-Leader-Gora-Said-That-The-Government-Is-Not-Capable-Of-Handling-Law-And-Order

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं