September 23, 2026 00:00:38
गर्भवती हुई 13 वर्षीय रेप पीड़िता:5 माह का गर्भ, नहीं हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, वाल्मीकि संघ ने द

गर्भवती हुई 13 वर्षीय रेप पीड़िता:5 माह का गर्भ, नहीं हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, वाल्मीकि संघ ने दी चेतावनी

Jul6,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | छह माह पहले 13 साल की मासूम के साथ हुए गैंगरेप के बाद मासूम पांच माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दो दोषियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन मुख्यारोपी जिसके घर पर मासूम से रेप हुआ, उसके खिलाफ छह माह बीतने के बावजूद पुलिस ने ना तो अभी तक मामला दर्ज किया है और ना ही पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल रहा है।परिवार का आरोप है कि मुख्यारोपी के लुधियाना की आम आदमी पार्टी के विधायक रजिंदरपाल कौर छीना से नजदीकी संबंध हैं और विधायक छीना ने ही उसे अभी तक बचाकर रखा हुआ है। वहीं, शनिवार को घटना के संबंध में भगवान वाल्मीकि सेवक संघ के अध्यक्ष रवि बाली ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते कहा कि अगर मंगलवार तक पुलिस ने मुख्यारोपी गौरव कुमार पर केस दर्ज कर उसे ना पकडा तो शहर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा और जालंधर में सीएम हाऊस का घेराव किया जाएगा। 

13 वर्षीय मासूम की मां और पिता ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी छठी कक्षा में सरकारी हाईस्कूल में पढ़ती है और वह घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती हैं। उनकी बेटी के साथ छह माह पहले पडोस के लोगों ने गैंगरेप किया।

घटना वाले दिन उनकी बेटी घर में अकेली पढ़ाई कर रही थी और उसकी मां कामकाज के लिए गई थी। बाकी बच्चे स्कूल गए थे तो पीछे पड़ोस में रहने वाले गौरव कुमार महादेव नगर ग्यासपुरा ने उनकी बेटी को घर में अकेली देख उसे बहला फूसलाकर व चीज खिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया। जहां उसने अपने बाकी साथी शिव, महिंदर व एक अन्य व्यक्ति को भी बुला लिया, जिन्होंने बारी-बारी से उनकी बेटी से रेप किया और फिर वापस घर छोड़कर फरार हो गए।

13-Year-Old-Rape-Victim-Becomes-Pregnant-5-Months-Pregnant-Main-Accused-Not-Arrested-Valmiki-Sangh-Warns



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं