September 24, 2026 02:39:30
डिलीवरी बॉय की हत्या:सामान देने जा रहा था, रास्ते में लूटपाट, बदमाशों ने सिर पर किया वार, अस्पताल मे

डिलीवरी बॉय की हत्या:सामान देने जा रहा था, रास्ते में लूटपाट, बदमाशों ने सिर पर किया वार, अस्पताल में मौत

Jul7,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | जोमैटो डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। घटना दो दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात को जब जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय डिलीवरी करने जा रहा था, तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोककर उसकी बाइक छीन ली और फिर लूटपाट करने लगे।बदमाशों का विरोध करते हुए डिलीवरी बॉय ने बदमाशों से हाथापाई की। इस हाथापाई के दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और अधमरा हो गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।जोमैटो के डिलीवरी बॉय को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो आरती चौक के पास रहता है। घटना लुधियाना के टिब्बा रोड की बताई जा रही है, जो रात करीब 1 बजे हुई। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि आज उसकी मौत हो गई।घटना के बाद जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय में डर का माहौल है। उनका कहना है कि लुधियाना में रात के समय डिलीवरी देना खतरे से खाली नहीं है। अक्सर सुनसान इलाकों में बदमाश लूटपाट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि रात के समय शहर में गश्त बढ़ाई जाए।

Murder-Of-Delivery-Boy-He-Was-Going-To-Deliver-Goods-Looted-On-The-Way-Miscreants-Attacked-Him-On-Head-Died-In-Hospital

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं