September 24, 2026 02:39:00
शादी के 2 दिन बाद ही नवदंपती ने किया सुसाइड:घर से भागकर की थी कोर्ट मैरिज, नहर से मिले दोनों के शव

शादी के 2 दिन बाद ही नवदंपती ने किया सुसाइड:घर से भागकर की थी कोर्ट मैरिज, नहर से मिले दोनों के शव

Jul8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | घर से भागकर युवक और युवती ने लव मैरिज की। लव मैरिज के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों को व्हाट्सएप पर फोटो डालकर शादी किए जाने की सूचना दी, लेकिन 2 दिन बाद ही नवदंपत्ति ने नहर में छलांग लगा ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों की लाशें बराबद कर ली है और दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला लुधियाना के थाना डहलो के अधीन किला रायकोट का है। युवक हर्षणजोत सिंह और युवती राजजोत कौर दोनों ने घर से भागकर 1 जुलाई को शादी कर ली और शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार को एक साथ शादी की फोटो डाल दी, ताकि उन्हें शादी का पता चल सके। लेकिन 2 दिन बाद ही दोनों ने पास से गुजरती नहर में छलांग लगा ली। मामले के जांच कर रहे थाना देहलो के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि युवती राजजोत कौर के पिता बलजीत सिंह ने उनके पास 30 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी 21 वर्षीय बेटी राजजोत कौर घर से लापता है और उन्हें शक है कि गांव का ही लड़का हर्षणजोत सिंह उनकी लड़की को भगाकर ले गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों को खोजना शुरू कर दिया था।

एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को दोनों ने कोर्ट मैरिज ली। शादी का पता तब चला जब दोनों ने परिवार को फोटो डाली। शादी के बाद दोनों अपने घर जाने की बजाय कहा गए ये किसी को भी नहीं पता।

एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लाश 4 जुलाई को मिली, लेकिन लाश देखकर लगता है कि दोनों ने शादी के एक दो दिन बाद ही नहर में छलांग लगा दी थी। क्योंकि दोनों की लाशें बुरी तरह से गल चुकी थी। दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने लड़की के पिता बलजीत सिंह के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

The-Newlywed-Couple-Committed-Suicide-Just-2-Days-After-The-Marriage-They-Ran-Away-From-Home-And-Had-A-Court-Marriage-Their-Bodies-Were-Found-In-The-Canal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं