September 24, 2026 01:08:33
रिटायर्ड पुलिसकर्मी घर चोरी:रिश्तेदारी में गया था पीड़ित, जेवर और नगदी ले गए साथ

रिटायर्ड पुलिसकर्मी घर चोरी:रिश्तेदारी में गया था पीड़ित, जेवर और नगदी ले गए साथ

Jul12,2024 | Enews Team | Jagraon

लुधियाना  |  जगराओं में चोरों ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित घर का ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। वापस आकर देखा तो घर का सारा सामन बिखरा पड़ा था। घर से जेवर और नगदी सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मंडी मुल्लापुर निवासी पीड़ित देविंदर सिंह ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में सीनियर सहायक के पद पर तैनात था। कल वह अपने घर को ताला कर लगा सुनाम में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह अगले दिन वापस आया तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में समान बिखरा पड़ा था।

जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांद के जेवर सहित नगदी, एलसीडी और गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान गायब था। चोरों ने ट्रक व पेटी के ताले भी तोड़ रखे थे। पीड़ित ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर जाकर जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Retired-Policeman-S-House-Stolen-Victim-Had-Gone-To-Visit-A-Relative-Took-Jewelery-And-Cash-With-Him

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं