जालंधर। जालंधर में पुलिस ने गुरुवार देर शाम फर्जी CBI अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से CBI का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक आई-कार्ड कहां से बनवाया था। पुलिस के अनुसार, युवक मिलाप चौक के पास मोबाइल शॉप पर फोन रिपेयर कराने के लिए आया था। आरोप है कि इस दौरान उसने दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब वहां मौजूद दुकान मालिक ने युवक का विरोध किया तो युवक ने खुद को CBI अधिकारी बताया। इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। युवक ने जेब से वॉकी-टॉकी और CBI का फर्जी आई-कार्ड निकालकर सामने रख दिया। आई-कार्ड पर युवक की पहचान कपूरथला के लखन का पड्डा निवासी मंजसप्रीत सिंह के तौर पर लिखी हुई थी। आई-कार्ड देखकर दुकानदार को युवक पर शक हो गया। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। युवक का कार्ड मंजसप्रीत सिंह के नाम से था। उस पर स्पेशल ऑफिसर रैंक लिखा था। जिसका एजेंट कोड HQ21297/5495 था। उक्त कार्ड पर जारीकर्ता का नाम भी मुहर लगा हुआ था और हस्ताक्षर भी थे। कार्ड पर जारीकर्ता का नाम जीके वर्मा लिखा हुआ था। कार्ड पर लगी फोटो में युवक के बाल छोटे थे और जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने पगड़ी पहन रखी थी।
Fake-Cbi-Officer-Caught-In-Punjab-Teased-The-Girl-Took-Out-Her-I-Card-And-Harassed-Her-When-The-Police-Was-Called-He-Folded-His-Hands-And-Started-Apologizing