September 24, 2026 01:09:02
दुकानदार पर किया हमला:घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, गैंगस्टर निहाल व उसके साथियों पर लगाया आरोप

दुकानदार पर किया हमला:घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, गैंगस्टर निहाल व उसके साथियों पर लगाया आरोप

Jul19,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | दिनदहाडे तीन अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार पर कातिलाना हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे तुरंत अस्पताल दाखिल कराया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। दुकानदार ने गैंगस्तर निहाल व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया। दुकानदार साहिल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान पर बैठा था कि तीन अज्ञात लोग पहुंचे जिनमें दो बाहर खडे़ रहे। उनमें एक निहाल नामक व्यक्ति था, जोकि खुद को गैंगस्टर बताता है, उसने तेजधार हथियार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी फरार हो गए। 

दुकानदार साहिल ने बताया कि गैंगस्टर निहाल ने कुछ माह पहले सुहानी बिल्डिंग के पास गोलियां चलाई थी। उस समय पुलिस ने उसे काबू कर जेल भेज दिया था। अभी थोडे़ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया है। दुकानदार ने बताया कि निहाल को शक है की उसे पुलिस से पकड़वाने वाला वही है। इसी रंजिश के चलते ही आज उसने साथियों के साथ उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसकी शिकायत भी पुलिस को दे दी है।

जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे हैं। जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shopkeeper-Attacked-Police-Arrived-An-Hour-After-The-Incident-Accused-Gangster-Nihal-And-His-Associates

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं