September 24, 2026 01:09:34
फतेहगढ़ साहिब में साढ़े 37 लाख का सोना बरामद:बड़े उद्योगपति के घर से हुआ था चोरी, जानकार ने ही दिया

फतेहगढ़ साहिब में साढ़े 37 लाख का सोना बरामद:बड़े उद्योगपति के घर से हुआ था चोरी, जानकार ने ही दिया वारदात को अंजाम

Jul19,2024 | Enews Team | Fatehgarh

फतेहगढ़ साहिब | पुलिस ने करीब साढ़े 37 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर बरामद किए हैं। यह सोना कुछ महीने पहले एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के एक बड़े उद्योगपति के घर से चोरी किया गया था। इस उद्योगपति का नाम बताने से पुलिस ने इनकार किया। इस केस में एक आरोपी को काबू किया गया है। जिसकी पहचान मंडी गोबिंदगढ़ के सुभाष नगर के रहने वाले नरिंदर कुमार उर्फ निखिल कश्यप के तौर पर हुई है। एसपी (आई) राकेश यादव ने बताया कि थाना मंडी गोबिंदगढ़ में 14 जुलाई 2024 को चोरी का केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच सीआईए स्टाफ को संभाली गई थी। सीआईए इंचार्ज नरपिंदर पाल सिंह की टीम ने इस केस में नरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया। नरिंदर की निशानदेही पर करीब 50 तोले सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि नरिंदर कुमार उद्योगपति के घर का भेदी था।

आरोपी उद्योगपति का जानकार था और अक्सर उनके घर पर आता जाता रहता था। इस कारण उसे उद्योगपति के बारे में काफी कुछ जानकारी थी। इसी जानकारी का फायद उठाकर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी का एक केस भी दर्ज है।

Gold-Worth-Rs-37-5-Lakhs-Recovered-In-Fatehgarh-Sahib-Theft-Was-Committed-From-The-House-Of-A-Big-Industrialist-The-Crime-Was-Committed-By-Someone-In-The-Know

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं