September 24, 2026 00:20:57
पटियाला में फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार:लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगे थे 50 लाख,

पटियाला में फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार:लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगे थे 50 लाख, रेकी कर शेयर की जानकारी

Jul19,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर राजपुरा में व्यापारी से 50 लाख फिरौती मांगने वाले तीन गुर्गे काबू किए हैं। एसपी वरुण शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कारोबारी से फिरौती मांगने की 12 जुलाई को शिकायत मिली थी। इसके बाद एसपीडी और डीएसपी राजपुरा विक्रमजीत सिंह बराड़ की अध्यक्षता में स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरी बोपाराय और सिटी राजपुरा के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ की टीम का गठन किया। इस टीम ने तीनों आरोपियों को पॉइंट बत्ती बोर की अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस सहित अरेस्ट किया है।

एसएससी वरुण शर्मा ने बताया कि कंप्लेंट दर्ज करने के बाद टीम में राहुल कुमार ग्रीन सिटी फेस-1 मीरपुर राजपुरा को अरेस्ट किया था जिसे पूछताछ के बाद जेल में भेज दिया था। पूछताछ के दौरान सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम ने राजपुरा के गुलमोहर कॉलोनी के रहने वाले नवजोत सिंह उर्फ लड़ी और गुरबख्श कालोनी राजपुरा में किरायेदार के तौर पर रहने वाले जतिन कुमार को अरेस्ट किया गया है। इन दोनों से अवध स्थल के अलावा कारोबारी की रेकी करने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल रिकवर हुई है। पुलिस ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपियों ने कारोबारी की पूरी रेकी करने के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों को इसकी जानकारी शेयर की थी। लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर इस गैंग ने फिरौती की रकम मांगी थी। गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों दोनों ही क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले हैं जिनके ऊपर एनआईए ने 10-10 लाख का इनाम रखा हुआ है।

3-Arrested-For-Demanding-Ransom-In-Patiala-50-Lakhs-Were-Demanded-In-The-Name-Of-Lawrence-Bishnoi-And-Goldie-Brar-Information-Of-Share-Was-Collected



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं