लुधियाना। लुधियाना के थाना दुगरी में शुक्रवार को सीबीआई की टीम पहुंची। टीम ने थाना दुगरी का रिकार्ड खंगाला और कर्मचारियों से पूछताछ की। 7 साल पहले थाना दुगरी की पुलिस ने एक महिला रमनदीप कौर को हिरासत में लिया था। उस युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस केस में हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामला सीबीआई के समक्ष पहुंचा। पता चला है कि टीम ने युवती के मंगेतर मुकुल गर्ग की अगुआई में घटना स्थल का सीन री-क्रिएट किया है। टीम के अधिकारियों ने घटना स्थल पर मौजूद उस समय के पुलिस कर्मचारियों की स्टेटमेंट भी दर्ज की है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि इस मामले में बड़ा एक्शन आने वाले समय में हो सकता है। CBI की टीम ने उन सभी जगहों को चैक किया है जहां युवती रमनदीप की मौत हुई थी। जिस लौकअप में मंगेतर मुकुल को बंद किया था उसके हालात भी टीम ने देखे। थाना में टीम करीब आधा घंटा रुकी। घटना स्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। CBI के अधिकारी ने पुलिस की कहानी और पीड़ित के बयान दोनों को क्रास चैक किया ताकि पता चल सके कि घटना वाली रात की सच्चाई पता चल सके। थाना दुगरी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुबह टीम आई थी। रमनदीप कौर मामले में उस समय के अधिकारियों से पूछताछ कर चले गए।
थाना दुगरी पुलिस ने महिला रमनदीप कौर और उसके पति को गिरफ्तार किया था। रमनदीप और उसका पति अलग-अलग बैरक में थे। 4 अगस्त 2017 को रमनदीप ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब ये वारदात हुई, तब रमनदीप की सुरक्षा के लिए महिला कॉन्स्टेबल राजविंदर कौर और अमनदीप कौर तैनात थीं। दोनों की मौजूदगी में रमनदीप ने सुसाइड किया। पुलिस के अनुसार, रमनदीप कौर क्रेडिट कार्ड इत्यादि से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल थी। उस पर मोहाली व अन्य जगह कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर लुधियाना सिटी पुलिस ने 3 अगस्त 2017 को IPC की धारा 379, 420, 465, 467, 468, 471, 201, 120-बी और IT एक्ट में केस दर्ज किया था।
Cbi-Team-Reached-Ludhiana-Interrogated-Officers-In-The-Female-Suicide-Case-At-Dugri-Police-Station-Also-Did-Videography