ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला आज से लागू कर दिया है। अगर कोई महिला रात में अपने आप को सड़क पर असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो वह पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7837018555 या 1091 को यूज़ करके पुलिस से वाहन मंगवा ट्रैवल कर सकती हैं। पुलिस की यह सेवा रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगी । जिसमें महिलाओं को फ्री में पुलिस घर तक अपने वाहन पर छोड़ेगी । बड़ी बात यह भी है कि महिलाएं पुलिस के साथ सवारी करने में हिचकिचाए न इसके लिए उक्त गाड़ी में एक महिला पुलिसकर्मी भी साथ मौजूद रहेगी। हैदराबाद महिला डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड के बाद लुधियाना के पुलिस कमिश्नर की ओर से लिया गया यह बड़ा फैसला है । जिससे महिलाएं रात में बेफिक्र सड़क पर निकल पाएंगी और सुरक्षित घर पहुंच पायेंगी।
Police service