ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहर में अवैध लॉटरी का धंधा बंद करवाने के बाद अब पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का डंडा जुगाडू मोटरसाइकिल रिक्शा बेचने वालों पर चलना शुरु हो गया है। जहां पुलिस ने सोमवार को इल्लीगल ढंग से मोटर रिक्शा तैयार करने वालों व इसका इस्तेमाल करने वालों की धरपकड़ करते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करवाई थी, वहीं सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। पुलिस कमिश्नर के आदेशों के चलते ट्रैफिक पुलिस सहित थानों में तैनात एएसआई भी ऐसे जुगाडू वाहनों का ढूंढ ढूंढ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। गौर हो कि इन जुगाडू वाहनों में दुकानदार चोरी के मोटरसाइकिल का धडल्ले से इस्तेमाल कर रहे थे और बिना नंबर प्लेट इससे अपना धंधा चला रहे थे। इतना ही नहीं कुछ व्हीकल तो ऐसे भी तैयार किए जा रहे थे, जिनमें पुरने व्हीकलों का इंजन इसमें लगाकर इन्हें इस्तेमाल किया जा रहा था। -लॉटरी के स्टाल बंद, कईं राजनीतिज्ञों, थाना-चाैकी प्रभारियों, छुट भैया नेताओं व स्वयं भू पत्रकारों की अवैध वसूली को बड़ा झटका इससे पहले पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल की ओर से मार्केट में इल्लीगल लॉटरी चलाने वालों पर बड़ा धावा बोलते हुए करीब 90 फीसदी इसका बाजार बंद कर दिया है। ये लॉटरी स्टॉल सरकार को जीएसटी व सीजीएसटी का चूना तो लगा ही रहे थे,वहीं भोली भाली जनता को भी लूट रहे थे। इतना ही नहीं इस इल्लीगल लॉटरी के कारण सरकार की लॉटरी के रेवेन्यू में भी बड़ी गिरावट आ गई थी। पुलिस कमिश्नर की ओर से चलाए गए इस अभियान से कईं राजनीतिज्ञों, थाना-चाैकी प्रभारियों, छुट भैया नेताओं व स्वयं भू पत्रकारों की अवैध वसूली को बड़ा झटका लगा है, जो इस लॉटरी के नाम पर महीना एकत्र कर रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस के पास इसकी पूरी सूची बनकर तैयार है, कि कौन कौन नेता, छुट भैया, थाना इंचार्ज, पुलिस के मुलाजिम व स्वयं भू पत्रकार इस धंधे से हर महीने हजारों लाखों रुपए कमा रहे थे। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में पहले कुछ नेताओं का विरोध भी सामने आया था, लेकिन जब उनकेसीधे नाम इससे जुडने लगे तो वे भी चुप हो कर बैठ गए। वहीं इस बारे में पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी तरह के इल्लीगल कारोबार या धंधे को मंजूरी नहीं दी जाएगी। सख्ती से इस पर कदम उठाने के लिए अब सीधे एफआईआर दर्ज की जा रही है।
enews team