September 24, 2026 05:06:08
हैदराबाद महिला डॉक्टर रेप केस के चारों आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

हैदराबाद महिला डॉक्टर रेप केस के चारों आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

सीन रीक्रिएट दौरान भागने की कोशिश कर रहे थे रूपी

Dec6,2019 | Enews Team | Hydrabad

27 नवंबर को हैदराबाद की वेटरनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था, अगले दिन उसका जला हुआ शव मिला साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा  ई न्यूज़ टीम, हैदराबाद            तेलंगाना दुष्कर्म के चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,पुलिस आरोपियों को लेकर उस अंडरब्रिज पर पहुंची थी, जहां उन्होंने डॉक्टर को पेट्रोल डालकर जलाया था। पूछताछ और घटना को रीक्रिएट करनेके दौरान आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें चारों की मौत हो गई। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे आरोपी हैदराबाद में 27 नवंबर को टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का जला हुआ शव अगले दिनसुबह मिला था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।इनके नाम मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु थे। आरिफ की उम्र 26 साल थी, जबकि बाकी आरोपियों की उम्र 20 साल बताई गई। ये सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर थे, जिन्होंने शराब पीने के बाद 7 घंटे तक डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद पीड़ित को शादनगर के बाहरी इलाके में जला दिया था। चारों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Hydrabad-Dr-Rape-Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं