ई न्यूज पंजाब, लुधियाना दिल्ली में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के फायर ब्रिगेड एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मिली। जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 52 से अधिक लोग थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 44 लोग मारे गए हैं। आग से जुलसे लोगों को आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी व अन्य नेताओं ने यह कहा प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- हादसा भयावह है। घायलों की जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट- समस्त संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल आवश्यक कदम उठाएं। राहुल गांधी का ट्वीट- दिल्ली की अनाज मंडी में, भीषण आग से कई मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट- बचावकार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मंत्री इमरान हुसैन का ट्वीट- यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच की जाएगी। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Delhi-Fire